Aapka Rajasthan

Karoli अब छात्रों की होगी विशिष्ट पहचान, 12 अंकों की बनेगी 'अपार' आईडी

 
Karoli अब छात्रों की होगी विशिष्ट पहचान, 12 अंकों की बनेगी 'अपार' आईडी

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में अब प्रत्येक विद्यार्थी की 12 अंकों की एक यूनिक (विशिष्ट) आईडी होगी, जिसे अपार नाम से जाना जाएगा। इससे विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति को ट्रेक करने में मदद मिलेगी।विशिष्ट पहचान प्रणाली वाली अपार आईडी में राज्य के सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि को एक साथ रखा जा सकेगा। इसके लिए वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के मद्देनजर अपार (ऑटोमेटेड, परमानेन्ट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) का कार्य प्रारंभ किया गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यार्थी की 12 अंकों की एक यूनिक अपार आईडी यू-डाईस प्लस पोर्टल के माध्यम से जनरेट की जाएगी, जो कि उसके जीवन पर्यन्त यूनिक शैक्षणिक पहचान के रूप में उपयोग में ली जाएगी।

इस कार्य के लिए सभी प्रकार के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का राज्य नोडल अधिकारी राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित जिले के मुय जिला शिक्षा अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी, एडीपीसी को मदरसा के अलावा सभी विभागों के राजकीय विद्यालय का सहायक जिला नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी मुयालय माध्यमिक को सभी माध्यमिक शिक्षा के गैर राजकीय विद्यालय (सभी बोर्ड से संबंधित) तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुयालय प्रारंभिक को सभी प्रारंभिक शिक्षा के गैर राजकीय विद्यालय (सभी बोर्ड से संबंधित मदरसा सहित) एवं केवल पूर्व प्राथमिक कक्षा संचालित गैर राजकीय विद्यालय का सहायक जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा मुय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सभी प्रकार के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का ब्लॉक नोडल अधिकारी अपार नियुक्त किया गया है।