Karoli ऐसे ही सूख जाएगा जलसेन तालाब, मंडराने लगेगा जल संकट
करौली न्यूज़ डेस्क, एक और राज्य सरकार बारिश में लबालब हुए तालाबों के जल संरक्षण पर जल महोत्सव मना रही है। वहीं शहर में दो दशक के अर्से के बाद लबालब हुए जलसेन तालाब से निकासी कर जल को व्यर्थ बहाया जा रहा है। जबकि बारिश का दौर थमने के बाद से करौली रोड पर पानी का ओवरलो बंद हो गया है। चार दिन से चौबीसों घंटे हो रही जलनिकासी से जलसेन में पानी का स्तर गिरने लगा है। ऐसे में लोग वर्षों बाद जलमग्न हुए जलसेन तालाब के रीतने की आशंका से चिंतित हैं। तालाब सूखा तो उन्हें फिर से जलसंकट से जूझना न पड़ जाए।
बीते माह से क्षेत्र में अतिवृष्टि और झमाझम बारिश से बांध, पोखरों के साथ शहर की जीवन रेखा जलसेन तालाब में भी पानी की खूब आवक हुई है। कई दौर की तेज बारिश से जलसेन तालाब घाटों के ऊपरी सीढियों तक जलभराव से लबालब हो गया है। ऐसे में घाटों से लेकर तालाब के बीच से निकल रही सड़क के दोनों तरफ के जलसेन पेटे में जलभराव है। लोगों ने बताया कि जलसेन में पानी की अधिक आवक पर करौली रोड की पाल से बने रास्ते से पानी ओवरलो होता है।बारिश का दौर थमने के बाद भी नक्कस की देवी मंदिर के पास से सपाट से पानी निकासी की जा रही है। प्रति दिन लाखों लीटर पानी बह कर जलसेन से निकल रहा है। लोगों द्वारा अवगत कराने पर भी पानी की निकासी नियंत्रित नहीं की है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि इसी रतार से पानी की निकासी जारी रही तो चंद दिन में जलसेन रीत जाएगा और पानी घाटों तक सिमट कर रह जाएगा।
