Karoli मौसम में घुली ठण्डक, किसानों की बढ़ी चिंता
किसानों को सताने लगी चिंता: इस बार झमाझम बारिश के चलते पिछले दिनों खेत लबालब हो गए थे, जिससे कई जगह फसल गलने की नौबत आ गई। जैसे-तैसे मौसम खुला तो कुछ दिनों से बाजरे की कटाई भी कई जगह शुरू हो गई। बाजरे की फसल की कटाई के बीच ही फिर बारिश के दौर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि खेतों में बाजरा पककर तैयार है, ऐसे में यदि बारिश का दौर जारी रहा तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।
पटोंदा कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में बाजरे की फसल पककर तैयार है और कुछ कटी पड़ी है, लेकिन फिर बारिश होने से किसान नुकसान को लेकर चिंतित हैं।क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेतों में बाजरे की फसल कटाई का कार्य शुरू हो गया, लेकिन फिर से बारिश से पानी भरने से खेतों में बालियां गलने लगी हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कड़वी भी गलने लगी है। कस्बा सहित कजानीपुर, सनेट, दानालपुर, हिगोट, इरनिया कदरौली आदि गांवों में बारिश हुई।
