Karoli बारिश से गड़बड़ाई जलापूर्ति, शहर में पेयजल संकट
Sep 11, 2024, 15:51 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली अतिवृष्टि के बाद से शहर में गड़बडाई पेयजल आपूर्ति एक माह बाद भी पटरी पर नहीं लौटी है। एक दिन के अंतराल की जलापूर्ति के बीच अब चार दिन से नलों से पानी नहीं आया है। ऐसे में शहर में जलभराव के हालातों के बीच पेयजल संकट गहरा गया है।वर्ष भर नलों से अपर्याप्त आपूर्ति से पेयजल किल्लत झेल रहे शहर में अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में हुई अतिवृष्टि से जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। तेज बारिश में नलकूपों और स्टार्टर पैनलों के मिट्टी कटाव से धंसने से कई दिन बाद नलों से जलापूर्ति शुरू हुई, लेकिन पर्याप्त जल निकासी के अभाव में एक माह से एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति दी जा रही है। इसमें भी विद्युत लाइन टूटने से बिजली गुल होने से आए दिन नलों से जलापूर्ति में रोडा बन रहा है। ऐसे में शहर में पूर्ण तो कभी आंशिक जलापूर्ति बाधित हो रही है। गत दिनों तेली के पंसेरी के पास विद्युतलाइन टूटने तो अब विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने व बारिश से आए कटाव से नलकूपों के मिट्टी में दबने से सरस डेयरी पप हाउस चार दिन से बंद हैं। ऐसे में केशवपुरा, खेडिया रोड, कृष्णा कॉलोनी व खादी भंडार संबंधित क्षेत्र की चार टंकियों से संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है। कमोबेश यही स्थिति खरेटा रोड स्थित पप हाउस से संबंधित क्षेत्र की है।जहां संबंधित पांच टंकियों में से प्रतिदिन किसी ने किसी क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में लोग आरओ कपरों और ट्रैक्टर टेंकरों से पीने के लिए पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
पपहाउस जलमग्न, 2 दिन से कर रहे निकासी: झमाझम बारिश से फुल हुए प्रहलाद कुण्ड की पाल के रिसाव से जलदाय विभाग के खरेटा रोड पप हाउस परिसर में पानी भर गया है। बूस्टिंग मोटरों तक पानी पहुंचने से दो मोटरें लगा दो दिन से जल निकासी की जा रही है। इससे बाहर सड़क पर जलभराव हो गया है। लेकिन कुण्ड से पानी की आवक बनी हुई है।
टेंकरों से जलापूर्ति को लिखा पत्र : बारिश से जलापूर्ति गड़बड़ाने एवं आगामी दिनों में तेज बारिश होने के मौमस विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर कनिष्ठ अभियंता ने विभागीय उच्चाधिकारियों से सितबर माह में टेंकरों से जरिए जल परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने को पत्र लिखा है।
