Karoli ग्रामीणों ने जुटाए पांच लाख , महाराजा सूरजमल की प्रतिमा करा रहे स्थापित
Dec 31, 2024, 17:05 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, समीप के गांव हुक्मीखेड़ा में भरतपुर रियासत संस्थापक रहे महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित होगी। ग्रामीण परस्पर राशि जुटाकर तत्कालीन महाराजा की रण की मुद्रा में घोड़े पर सवार 14 फीट ऊंची प्रतिमा लेकर आए हैं। प्रतिमा को नववर्ष में 2 जनवरी को समारोह आयोजित कर गांव के जाट चौक में स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने अतिथि के तौर पर महाराज सूरजमल के वंशज व पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को आमंत्रित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि चौबीसा क्षेत्र में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा नहीं है।
ऐसे में जयंती व बलिदान दिवस के कार्यक्रम चित्रपट व बैनर लगा किए जाते हैं। इसके लिए हुुक्मी खेड़ा के ग्रामीणों ने आमबस्ती की ओर से बड़ी प्रतिमा स्थापित करने का बीड़ा उठाया। ऐसे में लोगों ने परस्पर राशि जुटा कर 5 लाख रुपए की लागत से काले ग्रेनाइट से महाराजा सूरजमल की तलवार लहराते हुए अश्व पर सवार प्रतिमा का निर्माण कराया। 14 फीट ऊंची प्रतिमा को गांव के जाट चौक में बड़े आधार पर स्थापित किया गया है। जिसका अनावरण 2 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में 1 जनवरी से दो दिवसीय जिकड़ी गायन भी होगा। जिसमें उत्तरप्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के ख्यात लोकगायक प्रस्तुति देंगे। समारोह में जनसभा भी होगी।
