Aapka Rajasthan

Karoli वाहनों का जमावड़ा, हाइवे का घट रहा दायरा

 
Karoli वाहनों का जमावड़ा, हाइवे का घट रहा दायरा

करौली न्यूज़ डेस्क,  जिला मुयालय का हाइवे वाहनों की जद में है। शहर से निकल रहे हाइवे पर जगह-जगह वाहनों का जमावड़ा जहां सुगम आवागमन में बाधा बना हुआ है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के प्रति जिमेदार गंभीर नहीं है। और तो और कलक्ट्रेट के सामने की ही सड़क वाहनों के जमावड़े से घिरी रहती है, लेकिन आला अधिकारी भी इस समस्या का नजरअंदाज किए हुए हैं।गौरतलब है कि हाइवे शहर के मध्य से निकल रहा है। इससे हाइवे पर वाहनों का दबाव भी काफी अधिक है। इसके बावजूद मासलपुर चुंगी से लेकर तीन बड़ क्षेत्र तक हाइवे सड़क के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा आमजन को और अन्य वाहन चालकों को मुसीबतभरा बना हुआ है। हाइवे पर निजी बस, ट्रक, जीप, ऑटो, बाइक आदि सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं, जिसके चलते यातायात बाधित हो रहा है।

सड़क पर ही वाहनों की मरमत : हाइवे पर अनेक जगह वाहन मरमत की दुकानें हैं। दुकानदार वाहनों को सड़क पर खड़ा कर वाहनों की मरमत करते नजर आते हैं। विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप पुरानी ट्रक यूनियन सर्किल पर तो स्थिति कुछ ज्यादा खराब है। जहां सड़क के दोनों ओर रोजाना ट्रक, बस आदि वाहन खड़े होते हैं। जो सड़क का अधिकांश हिस्सा घेर लेते हैं। इन वाहनों की सड़क पर ही मरमत होती है। ऐसे में आवागमन बाधित बना रहता है। समीप ही स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। वहीं इसी रास्ते से मण्डरायल मार्ग भी निकलता है। ऐसे में दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क पर बस, ट्रकों के जमावड़े से आवागमन बाधित होता है।

हिण्डौनसिटी. शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जहां देखो तहां निजी बस और डग्गेमार वाहनों का जमावड़ा है। जिमेदारों की अनदेखी से वर्षों से ठहराव व रवानगी होने से ये स्थान अवैध वाहन स्टैण्ड बन गए हैं। सड़क पर निजी बस व अन्य सवारी वाहनों की कतार के चलते आमजन आए दिन जाम की समस्या से परेशान हो रहा है। स्थिति यह कि जिले से लेकर उपखण्ड के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का आना-जाना बना रहने के बावजूद इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

शहर के बीच से निकल रहे महवा - करौली मार्ग पर लाईओवर बनने से लोगों को वर्षों पहले रेल फाटक पर रुकने की समस्या से निजात मिल गई। लेकिन लाईओवर के मुहाने से गोशाला तक सड़क के दोनों ओर वाहनों के जमावड़े और अतिक्रमणों से स्टेट हाइवे के मानक की राह संकरी हो गई है। करीब तीन किमी लबी सड़क पर कमोबेश आधा दर्जन निजी बसों व डग्ग्गेमार वाहनों के स्टैण्ड (ठहराव स्थल) बने हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति चौपड़ सर्किल व बयाना मोड़ से लेकर पुरानी चुंगी तक का है।

रोडवेज को हो रहा नुकसान : रोडवेज बस स्टैण्ड के बाहर निजी बसों व डग्गेमार वाहनों का जमावड़ा होने रोडवेज निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। रोडवेज श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार के नियमानुसार रोडवेज बस स्टैण्ड की एक किलोमीटर की परिधि में निजी वाहनों का स्टैण्ड नहीं होना चाहिए। जबकि बस स्टैण्ड के बाहर सभी मार्गों के निजी वाहन खड़े रहने से रोडवेज के प्रति दिन कई लाख रुपए के राजस्व का नुकसान होता है।