Aapka Rajasthan

Karoli यातायात पुलिस ने 24 वाहनों के काटे चालान, वसूला जुर्माना

 
Karoli यातायात पुलिस ने 24 वाहनों के काटे चालान, वसूला जुर्माना

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पुलिस ने ट्रक यूनियन, अंबेडकर सर्किल, बरखेड़ा नदी, गुलाब बाग क्षेत्र में 24 वाहनों के वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर 4500 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।करौली में यातायात पुलिस ने शहर और शहर के बाहर मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। दिन भर में ट्रक यूनियन, अंबेडकर सर्किल, बरखेड़ा नदी, गुलाब बाग क्षेत्र में 24 वाहनों के वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर 4500 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने गलत साइड में चलने वाले, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वालों खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में 4 ट्रक, 6 बाइक, 12 चालान अन्य मामलों में, 3 ऑटो, 2 बस सहित पिकअप को जब्त किया है।

पुलिस ने ट्रक यूनियन, अंबेडकर सर्किल, बरखेड़ा नदी, गुलाब बाग क्षेत्र में 24 वाहनों के वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर 4500 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। - Dainik Bhaskar

यातायात पुलिस प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सख्ती बरतते हुए शहर के पुरानी ट्रक यूनियन पर, अंबेडकर सर्किल, गुलाब बाग चौराहे, बरखेड़ा नदी सहित अन्य जगहों पर ट्रक, बस, ऑटो, बाइक सहित अन्य वाहनों के खिलाफ वाहन अधिनियम में कार्रवाई कर 4500 रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध वाहनों के खिलाफ और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान कॉन्स्टेबल राधे, बबली, बलवीर, मोहन सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।