Aapka Rajasthan

Karoli ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

 
Karoli ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली के मासलपुर क्षेत्र स्थित रामपुर फतेहपुर घाटी में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार महिला-बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग लेदौर गांव से हिंडौन के पास आयोजित एक श्रीमद भागवत सप्ताह के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे।

फतेहपुर घाटी में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार महिला-बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। - Dainik Bhaskar

पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि लेदौर गांव से कुछ लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हिंडौन के पास स्थित एक गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रामपुर फतेहपुर घाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें बैठे महिला, बच्चे और पुरुष घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़े और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर चैनपुर चौकी और मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को करौली अस्पताल लाया गया। जहां कुछ घायलों को प्राथमिक इलाज दिया गया, जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है। घायलों में चंदा (40) पत्नी रामखिलाड़ी, रेवती (12) पुत्री सूक्ती, दिलखुश (15) पुत्र हरिचरण, रचना (16) पुत्री रामधन, सीमा, हेमा सहित 12 लोग शामिल है।