Karoli 7 माह बाद शुरू होगी डायलिसिस मशीन, किडनी रोगियों को राहत
करौली न्यूज़ डेस्क, जिला सहित प्रदेशभर में इस बार झूमकर आए मानसून के चलते बांध, तालाब और जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हुई। वहीं सरकार की ओर से भी जलझूलनी एकादशी यानि आज 14 सितंबर को प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जिले के पूर्ण रूप से भरे प्रमुख बांध, तालाब व जलाशयों पर राजस्थान जल महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर पूजा-पाठ और प्रार्थना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि 14 सितबर को जलझूलनी एकादशी को जनता के हर्ष एवं उल्लास में शामिल होने के लिए जिले के पूर्ण भरे हुए जलाशयों पर राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा।
जिला, पंचायत और ग्राम स्तर पर होंगे कार्यक्रम
उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि संबंधित विभागों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पांचना बांध पर दोपहर 12.15 बजे ग्राम गुडला में आयोजित होगा। ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति सपोटरा में कालीसिल बांध के पास सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति में एक पंचायत समिति स्तरीय कार्यक्रम, उस पंचायत समिति क्षेत्र स्थित तालाबों में से सबसे बड़े तालाब पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण भरे तालाबों पर किया जाएगा। इसके चलते एडीएम ने सुरक्षा संबंधी संपूर्ण व्वस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित आयोजन किए जाएंगे। साथ ही जल संरक्षण, जल संग्रहण तथा जल मितव्यता, केचमेंट एरिया में अतिक्रमण के प्रभाव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (का.सं.)
जयपुर व करौली जाने से मिलेगी निजात, नि:शुल्क मिलेगी सेवा
हिण्डौनसिटी किड़नी रोगियों के उपचार के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला चिकित्सालय को भेजी गई हीमो डायलिसिस मशीनों का अब जल्द ही संचालन शुरू होगा। सात माह में स्टोर रूम में डिब्बाबंद मशीनों को ओपीड़ी विंग के एक कक्ष में स्थापित (इंस्टॉलेशन) किया जाएगा। इससे किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही नि:शुल्क डायलिसिस सेवा मिल सकेगी। यदि सब कुछ ठीक करा तो जिला चिकित्सालय में एक अक्टूबर से डायलिसिस सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में शहर व आस-पास के क्षेत्र के रोगियों को डायलिसिस के लिए 150 किलोमीटर जयपुर या जिला मुयालय करौली जाना नहीं पड़ेगा। दरअसल जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय स्तर पर किड़नी रोगियों को राहत के लिए सरकार ने सहित प्रदेश के 175 चिकित्सालयों में डायलिसिस सेवा शुरू करना प्रस्तावित किया। इसके तहत राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने फरवरी माह में हिण्डौन जिला चिकित्सालय में दो हीमोडायलिसिस मशीन भिजवाई थीं। लेकिन पीपीपी मोड पर संचालन के लिए टेंडर नहीं होने से 22 लाख रुपए कीमत की डायलिसिस मशीनेें स्टोर रूप में डिब्बा बंद कर रखी थीं। ऐसे में किडनी रोगियों को जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं मिलने से बाहर जाना पड़ रहा था। बीते सप्ताह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय की ओर से ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत कोलकाता की कपनी ईएसकेएजी संजीवनी प्राईवेट लिमिटेड को 5 वर्ष के लिए डायलिसिस मशीन संचालन का जिमा सौंपा है। इससे किड़नी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।
