Aapka Rajasthan

Karoli सूरौठ की दोहरी जीत, खो-खो व बास्केटबॉल में कोटा को हराया

 
Karoli सूरौठ की दोहरी जीत, खो-खो व बास्केटबॉल में कोटा को हराया

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशीका बाग करौली के तत्वावधान में यहां मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर में चल रही 68वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा वर्ग 14 वर्ष एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी खेलों का हुनर दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न र्स्पद्धाएं आयोजित हुईं। इस दौरान छात्र-छात्रा खिलाडिय़ों ने जीत के लिए भरसक प्रयास करते हुए पसीना बहाया। प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाध्यापक मदनमोहन शर्मा एवं खेल प्रभारी मुकेशचन्द शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट्स कराए गए। इस दौरान छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिंकू सर्वोदय स्कूल क्यारदा कला प्रथम, अनिल गुर्जर रेडियेंट स्कूल करौली द्वितीय, छात्र वर्ग 400 मीटर दौड़ में युवराज सर्वोदय क्यारदा कला हिंडौन प्रथम, रिकेंश गुर्जर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बमनपुरा द्वितीय रहा।

इसी प्रकार छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ला की छात्रा सपना अव्वल रही, जबकि रेडियेंट स्कूल की अंजू गुर्जर द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 200 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडई की शकीना ने प्रथम स्थान हासिल किया, तो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खूंडरी की राधा दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा ऊंची कूद छात्र वर्ग की र्स्पद्धा में सर्वोदय स्कूल क्यारदा कला का छात्र देवराज गुर्जर प्रथम, रेडियेंट स्कूल का छात्र अनिल गुर्जर व राजकीय उमावि इरनिया का छात्र रजनेश जोगी द्वितीय रहा। लम्बी कूद छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खूंडरी की राधा ने प्रथम तथा राजकीय उमावि नांगल दुर्गसी की छात्रा पायल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फील्ड मार्शल लक्ष्मी बाई रही। छात्र वर्ग के निर्णायक मंडल में राजेश सहारिया, गुरमीत, प्रहलाद गौड़, वरुण सिंह, हनीफ, विजयराज, रविन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गिर्राज कुमावत, नरसी, सुनील, विष्णु छीपी, रघुनन्दन सिंह, प्रभुदयाल, दिलकेश, मनीष आदि शामिल रहे। छात्रा वर्ग के निर्णायक व व्यवस्थापक समिति में सुनीता शर्मा, रीता चित्तोसिया, समता, लक्ष्मी बाई शामिल थी।