Karoli बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का विरोध, ज्ञापन सौंपा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू सेना द्वारा प्रधानमंत्री और प्रदेश के गृहमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को रोकने, हिंदुओं को सुरक्षा देने और मंदिरों को भी क्षतिग्रस्त होने से बचने की मांग की है। साथ ही देश में सीएए और एनआरसी तत्काल लागू करने की भी मांग की है।हिंदू सेना अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर ने बताया की बांग्लादेश में अल्पसंख्या हिन्दू समाज एवं हिन्दू मंदिरों पर लगातार हमले हो रहे है। हिन्दू बहन बेटियों पर अत्याचार किए जा रहे है। आरोप लगाया है की हिंदुओं के गांवों को जलाया जा रहा है। ये सब इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा करने का भी आरोप लगाया है।

साहब सिंह कहा की ऐसी घटनाओं से हिन्दू समाज में गहरा रोष है। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि बांग्लादेश में पीड़ित हिन्दू समाज एवं हिन्दू मंदिरों की रक्षा करने, सीएए और एनआरसी कानूनों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है। साथ ही सीएए के तहत बांग्लादेश में प्रताड़ित हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देने की मांग की। साथ ही एनआरसी कानून को लागू कर भारत में अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी लोगों को तत्काल भारत से निष्कासित करने की मांग की है।
