Aapka Rajasthan

Karoli कई बस्तियों व बाजारों में अभी जलभराव, निकासी के प्रयास जारी

 
Karoli कई बस्तियों व बाजारों में अभी जलभराव, निकासी के प्रयास जारी 
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण एक सप्ताह से शहर में चल रहे बाढ़ जैसे हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। खारी नाले में जलनिकासी शुुरू होने के बावजूद शहर की कई कॉलोनियों व बाजार में अभी भी समस्या बनी हुई है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए प्रशासन नेे सुपर सक्सन मशीन व जलसंसाधन विभाग की 150 एचपी के 4 पम्प मंगवाकर रास्तों में जमा कीचड़-पानी की निकासी शुरू की है। वहीं गुरुवार शाम को हुई 31 मिमी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई।

प्रशासन द्वारा चौबे के बांध एनिकट की दीवार व खारी नाले की पुलियाएं तोड़ सफाई कराने से अधिकांश कॉलोनियों, मोहल्लों में दो दिन पहले पानी की निकासी हो गई। लेकिन कटरा बाजार, कम्बलबाल मार्केट, पुरानी मंडी बाजार, सर्राफा बाजार, भायलापुरा बाजार में जलभराव बना हुआ है। वही जाट की सराय,कोली पाड़ा, सीताबाड़ी, श्यामा की बगीची, केशवपुरा, बड़ी बाखर की निचले इलाके में घरों चौखट तक पानी भरा हुआ है। गुरुवार दोपहर में कटरा बाजार क्षेत्र से पानी में उतार आया था, लेकिन देर शाम आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से जल स्तर दुकानों चौखट से ऊपर निकल गया।

ऐसे में प्रशासन ने भरतपुर नगर निगम से मंगवाई एक सुपर सक्शन को शुक्रवार सुबह डैम्परोड बाजार में सब्जी मंडी के पास लगवा कर नाले से पानी और कीचड़ को निकलवाया। लेकिन शहर से 7 किलोमीटर दूर बयाना मार्ग पर चौबे के बंध के पास सक्सन टेंकर के खाली करने लाने से शाम तक 3 राउंड ही हो सके। इसके अलावा प्रशासन ने जल निकासी के लिए सपोटरा से जलसंसाधन विभाग 150 हॉस पावर के 4 वाटर पम्प मंगवाए। जिसके शाम के स्थापित करने के प्रयास रहे। सूत्रों के अनुसार दो पम्प खामी कारण शुरू नहीं हो सके। ऐसे में जयपुर के नए पम्प मंगवाने को कहा गया है। खारी नाले में बाजार क्षेत्र के पानी की सुगम निकासी के लिए डेम्परोड सब्जी मंडी में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इधर गुरुवार देर शाम जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों ने शहर में प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर हालातों से आए सुधार को देखा साथ ही लोगों ने बातचीत की।