Karoli साढ़े चार माह बाद शुरू हुई डेयरी, दूध संग्रहण शुरू
समाचार प्रकाशित होने के बाद डेयरी संघ के सवाईमाधोपुर मुयालय के अधिकारियों ने प्लांट की सुध लेे मरमत कराने की प्रक्रिया शुरू की। दिल्ली की कप्रेशर निर्माण कपनी से दो बार आए इंजीनियरों की टीम ने कप्रेशर की मरमत कर डेयरी प्लांट में अवशीलन प्रक्रिया को सुचारू किया। डेयरी संघ के संचालन प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने प्लांट में संकलित दूध के नमूनों की जांच करवा कर प्लांट का निरीक्षण किया। डेयरी सूत्रों के अनुसार प्लांट शुरू होने के साथ दिन व दिन दूध की आवक में इजाफा होगा। एक सप्ताह में दूध के संकलन की 12 हजार लीटर दैनिक होने की उमीद है।
टैंकर से सवाई माधोपुर प्लांट भेजेंगे दूध
डेयरी सूत्रों के अनुसार अभी प्लांट में दूध की पैकिंग कार्य शुरू नहीं होगा। फिलहाल समितियों से संकलित दूध को अवशीतलन करने के बाद टैंकर से डेयरी संघ के सवाईमाधोपुर प्लांट भेजा जाएगा। गुरुवार को टैकर से ढाई हजार लीटर दूध को अवशीतलन कर भेजा जाएगा।
