Karoli खेलकूद प्रशिक्षण केंद्रों में अब प्रशिक्षण के साथ घूमने का भी लगेगा शुल्क
40 वर्ष से अधिक बुजुर्ग महिला खिलाड़ी को 50 प्रतिशत रियायत: बुजुर्ग खिलाड़ी पुरुष 45 वर्ष तथा महिला 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुजुर्ग प्रतियोगिता में भाग लिए खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत रियायत दी जाएगी। प्रशिक्षण केन्द्रों पर आने वाले खिलाड़ियों से शुल्क संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों पर जमा कराया जाएगा।
खेल कैटेगरीवार यह लगेगा शुल्क : कैटेगरी ए: लॉन टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, राईफल शूटिंग, जिम, स्कवैश के लिए नव आरंभकर्ता या नवीन खिलाड़ी को 500 रुपए प्रतिमाह तथा शौकिया/नॉन प्लेयर को 1500 रुपए प्रतिमाह शुल्क चुकाना होगा। वहीं कैटेगरी बी में एथलेटिक्स, जूड़ो, हॉकी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक तथा ताइक्वांडो के लिए नव आरंभकर्ता/ नवीन खिलाड़ी को 300 रुपए तथा शौकिया या नॉन प्लेयर को शुल्क के रूप में 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने होंगे।
इसी प्रकार कैटेगरी सी में खो-खो, साईक्लिंग, कुश्ती, कबड्डी, हैण्डबॉल, बॉक्सिंग, बॉस्केटवॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल व वूशू के लिए नव आरंभकर्ता/ नवीन खिलाड़ी को 200 रुपए तथा शौकिया या नॉन प्लेयर को शुल्क के रूप में 500 रुपए प्रतिमाह चुकाने होंगे। हालांकि इन तीनों कैटेगरी में राज्य/ राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी।
