Aapka Rajasthan

Karoli स्मैक तस्कर सांकड़ा मोड़ से गिरफ्तार, पीछा कर दबोचा

 
Karoli स्मैक तस्कर सांकड़ा मोड़ से गिरफ्तार, पीछा कर दबोचा
करौली न्यूज़ डेस्क, की लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी सहित अलग-अलग मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्मैक तस्करी के आरोपी अरविंद कुमार उर्फ मिनिस्टर निवासी बड़ापुरा मासलपुर से स्मैक तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी को सांकड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है।  लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव कुमार बसवाल ने बताया कि एरिया डोमिनेशन के तहत जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार मीणा उर्फ मिनिस्टर (24) पुत्र हल्के राम निवासी बड़ापुरा मासलपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को सांकड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस दल सांकड़ा मोड़ पहुंचा तो इस दौरान एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेरा देकर संदिग्ध आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्मैक तस्करी के मामले वांछित निकला। थानाअधिकारी ने बताया कि पुलिस दल लांगरा, गढ़ी का गांव, चौधरीपुरा, भीकमपुरा क्षेत्र में तलाश करते हुए सांकड़ा मोड़ पहुंचा था। पुलिस ने 74 पव्वे अवैध शराब के साथ कमरपाल मीणा (27) पुत्र रामसहाय मीणा निवासी भांकरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरतू (35) पुत्र पांच्या निवासी हरीले का पुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी के साथ कॉन्स्टेबल रिंकू, ऋषिकेश, देवेंद्र, नरेंद्र मौजूद रहे।