Karoli शारदीय नवरात्रि पर सजाई 56 भोग की झांकी, भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली लांगरा क्षेत्र के बुगड़ार गांव स्थित डगर वाले हनुमान मंदिर पर शारदीय नवरात्रि समापन के अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला झांकी का आयोजन किया गया।लांगरा क्षेत्र के बुगड़ार गांव स्थित डगर वाले हनुमान मंदिर पर शारदीय नवरात्रि समापन के अवसर पर छप्पन भोग व फूल बंगला झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर खुशहाली की मनौती मांगी और पंगत प्रसादी ग्रहण की।

भगत ब्रह्मानंद शर्मा, पंडित गजाधर ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 9 दिन माता की पूजा अर्चना विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ की गई। प्रतिदिन सुबह 9 बजे पूजा अर्चना कर हनुमान जी, देवी, सिद्ध बाबा, भैरव बाबा, की आरती की गई। उसके बाद शाम ढलते ही गोधूलि पर महाआरती कर विशेष अनुष्ठान किया। दशहरा और नवरात्रि समापन के अवसर पर मंदिर में 56 भोग, फूल बंगला, विशेष पूजा एवं हवन का आयोजन हुआ।हवन यज्ञ में भक्तों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन में आहुति दी गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कन्या, लांगरा और ब्राह्मण के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र ग्रामीणों सहित अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने पंगत में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान नव परायण पाठक, यजमान, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
