Karoli सेबी ने कृषि जिंसों के कारोबार निलंबन को एक माह और बढ़ाया
निरंतर गिर रही सरसों की कीमतें
नेशनल ऑयल एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मुरारका ने सेबी द्वारा कृषि जिंसों के यूचर ट्रेडिंग पर प्रतिबंध को सही ठहराया है। मुरारका ने कहा कि यह वर्ष 2021 के अगस्त एवं अक्टूबर माह में बंद किया गया था। तब से आज तक हमें व्यापार करने में कोई परेशानी नहीं हुई है, बल्कि स्पेक्यूलेटिंग पर विराम लगा है। अन्य कारोबारियों का कहना है कि इस बार कारोबार के निलंबन को सिर्फ एक माह बढ़ाया गया है। इससे उमीद जगी है कि कुछ कृषि जिंसों को छोड़कर वायदा कारोबार निकट भविष्य में फिर से शुरू हो सकता है। व्यापारियों के मुताबिक डेरिवेटिव ट्रेडिंग को प्रतिबंधित करने के लिए नियामक को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए था और उसे मार्जिन और सर्किट ब्रेकर के मामले में और अधिक सत होना चाहिए था। हालांकि अब घरेलू बाजारों में तिलहन की कीमतें गिर गई हैं तो वायदा कारोबार को फिर से शुरू करने से कीमतों को जरूरी सहारा मिल सकता है। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन जयपुर मंडी में और नीचे आकर शु₹वार को 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है।
