Aapka Rajasthan

Karoli सरपंच संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सौंपा ज्ञापन

 
Karoli सरपंच संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सौंपा ज्ञापन

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सरपंच संघ ने विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर करौली जिला परिषद कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला कलेक्टर के नाम एडीएम और जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर सरपंच संघ की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी है।

सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में महानरेगा योजना के तहत आज तक कोई भी कार्य की वित्तीय स्वीकृति ग्राम पंचायतों में जारी नहीं की गई है। जिससे जॉब कार्ड धारकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बार-बार जिला कलेक्टर एवं विधायक को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। तकनीकी अधिकारियों द्वारा बार-बार ग्राम पंचायत द्वारा भेजे गये प्रस्तावों पर अनावश्यक आक्षेप लगा दिए जाते है। जिससे न सिर्फ अनावश्यक परेशानी होती है। साथ ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्य भी लंबित पड़े हैं। इसके लिए जिला परिषद व पंचायत समिति के समायोजन कैंप लगाकर अति शीघ्र कार्यों स्वीकृति कराने की मांग है।समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सभी सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय और राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। इस दौरान सरपंच संघ से कई सदस्य मौजूद रहे।