Aapka Rajasthan

Karoli छत की टाइल टूटने से 12 महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

 
Karoli छत की टाइल टूटने से 12 महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली-हिंडौन मार्ग स्थित गुडला गांव में तीये की बैठक में शामिल होने आई 12 महिलाएं पाटोर पोश घर की छत की पट्टियां टूटने से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां 11 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार रामअवतार शर्मा अस्पताल पहुंचे और महिलाओं की स्थिति की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने डॉक्टरों से इलाज और महिलाओं की स्थिति की भी जानकारी जुटाई है। करौली अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि गुडला गांव में तीये की बैठक में शामिल होने महिलाएं आई थी। महिलाएं मृतक के घर एक पाटोर पोश घर में बैठी थी। अचानक से पाटोर पोश घर की छत से पत्थर की पांच पट्टियां टूटकर महिलाओं के ऊपर गिर गई। जिससे करीब 12 महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए करौली अस्पताल लाया गया। 11 महिलाओं को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। एक महिला को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।

नायब तहसीलदार रामअवतार शर्मा ने बताया कि अधिकतर महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल महिलाएं तीये की बैठक में शामिल होने गुडला गांव आई थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को इलाज के लिए मदद का भरोसा दिया है।घायलों में विशमोहिनी (40) पत्नी महेंद्र निवासी घुरसी सूरौठ, शैलेश (25) पत्नी विक्रम निवासी धुरसी सूरौठ, आशा (32) पत्नी बने सिंह निवासी अखाबाड़ा श्रीमहावीरजी, मीरा (40) पत्नी नवीन निवासी श्रीमहावीरजी, शीला (40) पत्नी दरब सिंह निवासी गुडला, चंचल (45) पत्नी धर्मेंद्र निवासी धुरसी, राजनती पत्नी रावातार निवासी महू, पूजा पत्नी विनोद निवासी सनेट, राजकुमारी पत्नी प्रमोद निवासी सनेट, रजनी पत्नी बाली जाटव निवासी सनेट और पप्पी (25) पत्नी राधेश्याम निवासी धंधावली सूरौठ हैं।