Karoli रोडवेज डिपो जलमग्न, कार्यालय को करौली शिफ्ट करनेे की तैयारी
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली क्षेत्र में हुई तेज बारिश और बाहरी क्षेत्र से पानी की आवक जारी रहने से रोडवेज डिपो परिसर जलमग्न हो गया है। कार्यशाला और कार्यालय में तीन फीट से अधिक पानी भरने से अधिकारियों को बस स्टैण्ड पर बैठ डिपो का संचालन करना पड़ रहा है। बाढ़ के हालातों के चलते रोडवेज डिपो कार्यालय के करौली शिट करने की तैयारी कर जा रही है। डिपो के प्रशासनिक कार्यालय के भूतल के कक्षों में जल भराव होने से कोई कार्मिक कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सका। ऐसे में मुय प्रबंधक जगजीतसिंह, संचालन प्रबंधक भाईराम गुर्जर, डीजल शाखा प्रभारी शैतान सिंह नरुका सहित अन्य अनुभागों के प्रभारियों ने बस स्टैण्ड से बस स्टैण्ड पर बैठकर बसों का संचालन कराया। वहीं कार्यशाला में जलभराव रहने से बसों को भी बस स्टैण्ड पर खड़ा किया गया। मुुयप्रबंधक ने बताया कि डिपो कार्यालय में पानी भरने से कार्यालय में बिजली बंद है। ऐसे में कार्यालय में कामकाज नहीं हो सका। ऐसे में भवन की पहली मंजिल पर स्थित कक्षों से सामान को ट्रक से सामान को लादकर कार्यालय को करौली बस स्टैण्ड पर शिट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर रोडवेज डिपो परिसर में स्थित डीजल पप के टैंकों के जलमग्न होने से एक करीब 10 लाख रुपए का डीजल खराब हो गया।
बसों को दूसरी डिपो से डीजल
डीजल शाखा के प्रभारी ने बताया कि डिपो में टैंकों में पानी भरने से शनिवार को बसों में डीजल भरना बंद कर दिया। ऐसे में डिपो में डीजल की किल्लत हो गई। रोडवेज बसों के संचालन के लिए भरतपुर, लोहागढ़, दौसा,जयपुर, अलवर डिपो से डीजल लिया जा रहा है।
पर्चियों से काट रहे टिकट
रोडवेज डिपो में जलभराव और बिजली ठप होने ईटीआईएम मशीनें रुट अपलोड़ नहीं हो सकीं। ऐसे में परिचालकों ने पुरानी व्यवस्था के तहत टिकट बुक से यात्रियों को पर्ची नुमा टिकट जारी किए।
गंगापुर मार्ग पर बसें बंद, यात्री परेशान
गांव कटकड़ के पास गंभीर नदी के कॉजवे पुल पर पानी के बहाव के चलते हिण्डौन-गंगापुरसिटी मार्ग पर वाहनों का संचालन तीन दिन से बंद है। रोडवेज के एमओ भाईराम गुर्जर ने बताया कि रविवार को हिण्डौन से गंगापुर लिए बसों का संचालन बंद रहा। वहीं रोडवेज डिपो से लेकर गोशाला तक 500 मीटर तक करौली मार्ग डूबा होने से बाइपास रोड से बसें निकाली गई।
