Aapka Rajasthan

Karoli बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त, पैदल यात्री ठोकर खा रहे

 
Karoli बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त, पैदल यात्री ठोकर खा रहे
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बरसात का दौर थमने के बाद अब सड़कों के जख्म दिखने लगे हैं। मानसून में हुई तेज बारिश ने जगह-जगह सड़कें तोड़कर रख दी है। बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव हो रहा था। गड्ढों में पानी भरा था। जिससे सड़कों के जख्म कम दिख रहे थे, लेकिन अब पानी सूखने के बाद गड्ढों की गहराई का पता लगने लगा है। अधिकतर सड़कों पर चलना आसानी भरा नह नहीं है। पटोंदा से बाया सिकरोदा हिंडौन सिटी जाने वाले सड़क मार्ग की हालत बहुत खराब है।एक माह बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सुध नहीं ली है। ग्रामीण देवी सिंह, फोदी लाल, दिलीप, राधे आदि ने बताया कि कजानीपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क क्षतिग्रस्त है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के हिंडौन सिटी स्थित अभियंताओं को अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हिंडौन सिटी जाने वाले मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को दस किलोमीटर का फेरा लगाकर चलना पड़ता है। वाहन चालकों को हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को पत्र लिखकर टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

60 लाख रुपए लागत की सड़क की बही मिट्टी, रह गई गिट्टी

इसी प्रकार कांदरोली वाया दानालपुर होते हुए इरनिया गांव को जोडऩे वाली करीब 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क अधूरी पड़ी है। हालांकि जितना निर्माण हुआ है वहां सड़क की मिट्टी व मोरम बरसात से बह गई है। केवल गिट्टी ही रह गई है। रेलवे स्टेशन से कुतकपुर की ओर जाने वाली सड़क भी बरसात से कट गई है। जिसकी भी सुध नहीं ली जा रही है। रेलवे स्टेशन की ओर आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात से जगह-जगह सड़कों का दम निकल गया है। पटोंदा से सिकरौदा होकर हिंडौन सिटी मार्ग पानी से कट गया है। जिससे लोगों को करीब सात किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेड़ा होकर हिंडौन जाना पड़ता है।