Aapka Rajasthan

Karoli भारी बारिश से रास्ते व कॉलोनियां हुई जलमग्न

 
Karoli भारी बारिश से रास्ते व कॉलोनियां हुई जलमग्न

करौली न्यूज़ डेस्क, जिला मुयालय सहित क्षेत्र में बुधवार देर रात तक हुई भारी बारिश ने जिला मुयालय पर हालात खराब कर दिए। निचले इलाकों में पानी भरने से घरों में पानी घुस गया। इसके चलते लोगों की मुश्किल बढ़ गई।इस दौरान करौली जिला मुयालय पर 157 एमएम यानि 6 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले के सबसे बड़े पांचना बांध क्षेत्र में 181 एमएम यानि 7 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। रात करीब 8 बजे से बूंदाबांदी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ और इसके बाद मूसलाधार बारिश का दौर रात करीब एक बजे तक चला। इसके चलते करौली में वजीरपुर गेट बाहर रामद्वारा के समीप मुय सड़क पर 1 से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। वीर हनुमानजी क्षेत्र के घरों में पानी घुस गया। वहीं होली खिड़किया से ट्रक यूनियन को जाने वाले रास्ते में भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा गणेश कॉलोनी, विवेक विहार आदि कॉलोनियां में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।

मंडरायल  समीपवर्ती दरगवां गांव में बीती रात बारिश के चलते एक मकान ढह गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था, जिससे हादसा टल गया। ग्रामीण योगेश शर्मा, काडू मीना, मोनू शर्मा, संतोष शर्मा, जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार रात तेज बरसात के दौरान दरगवां गांव निवासी बृजेश शर्मा पुत्र दामोदर लाल शर्मा का मकान ढहा गया। दीवार गिर गई और दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

गुढ़ाचंद्रजी कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार रात को जोरदार बरसात हुई। रातभर हुई बारिश से हर जगह पानी भर गया। सड़कें दरिया बन गई। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रातभर चलता रहा। बारिश से सड़कों सहित निचली बस्तियों में पानी भर गया। तालाब, नदी नालों में भी पानी की खूब आवक हुई। गुरुवार को भी बारिश का रिमझिम दौर चलता रहा।