Karoli अधूरे काम को पुनः शुरू कर जल्द पूरा करें, गुणवत्ता का रखें ध्यान
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुय अभियंता प्रेमराज मीणा ने क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर रहकर सड़क निर्माण कार्यों की जांच की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की खामियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त मुय अभियंता मीना ने पाटोली मोड़ से बामनवास तक 140 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मेगा हाईवे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटोली से मांचड़ी तक दो साल से बंद पड़े कार्य को चालू करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बोरिंग चौराहे स्थित मांचड़ी मोड़ पर कार्य को अधीक्षण अभियंता गंगापुर सिटी जयलाल मीणा को दो दिन बाद शुरू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बोरिंग चौराहे पर चौड़ाई करण कर सड़क बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने कन्या महाविद्यालय भवन टोडाभीम, महस्वा कूंजैला मार्ग बाया शहर, सोप, खूड़ा, रायसना मार्ग पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुय अभियंता ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य तकमीने के अनुसार ही होना चाहिए। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अतिरिक्त मुय अभियंता ने निरीक्षण कर अधूरे पड़े कार्य को दो दिन बाद शुरू करवाने के निर्देश दिए। यहां बोरिंग चौराहे पर अधिकारियों की बैठक लेकर बोरिंग चौराहे पर अधूरे पड़े कार्य को दो दिन में शुरू करवाने के सत निर्देश दिए। साथ ही मेगा हाईवे सड़क मार्ग में जलदाय विभाग की नाकारा टंकियों को जलदाय विभाग के एईएन जितेश मीणा से बात कर हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद रायसना गांव में चल रहे मेगा हाईवे सड़क निर्माण कार्य में किसानों से समझाइश कर बंद कार्य को चालू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करवाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य मापदंड के अनुसार ही होना चाहिए।
