Aapka Rajasthan

Karoli शहर के लोग बोले, रोगियों को मिले एएलएस एम्बुुलेंस का लाभ

 
Karoli शहर के लोग बोले, रोगियों को मिले एएलएस एम्बुुलेंस का लाभ

करौली न्यूज़ डेस्क, करोली   शहर के जिला स्तरीय चिकित्सालय की एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेस रोगियों के लिए सफेद हाथी बनी हुई है। अस्पताल में सुविधा है, लेकिन अत्यंत आपात स्थिति में भी इसका लाभ रोगियों को नहीं मिल पा रहा है।स्थिति यह है कि विधायक विकास निधि से उपलब्ध कराई गई 25 लाख रुपए की जीवन रक्षक मशीनों से लैस एम्बुलेंस तीन साल में एक भी रोगी के जीवन की रक्षा के काम नहीं आई है। एम्बुलेंस का उपयोग अब तक वीआईपी विजिट प्रोटोकॉल में हुआ है। अत्याधुनिक सुविधा की एम्बुलेंस के उपयोग के लिए पत्रिका ने विभिन्न वर्गों के लोगों से चर्चा की। सभी ने यही कहा कि सुविधा है,तो जरुरतमंद रोगी को लाभ भी मिलना चाहिए।

गांव खेड़ी हैवत निवासी समाजसेवी रिंकू कुमार जाटव का कहना है कि लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के संचालन अभाव में तीन साल में दर्जनों रोगियों की रास्ते में जान चली गई। बीते एक माह में ही एक महिला सहित तीन जनों ने सामान्य एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। ऐसे में एएलएस एम्बुलेंस को शीघ्र संचालित करना चाहिए।

रीको औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी एम. इकबाल बबलू का कहना है कि जिला स्तरीय अस्पताल में एम्बुलेंस सेवा का संचालन नहीं होना बिडम्बना है। तत्कालीन विधायक ने गंभीर रोगियों को जीवन रक्षक मशीनों के साए में उच्चीकृत चिकित्सालय पहुंचाने के एएलएस एम्बुलेंस प्रदान की थी। लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

युवा व्यवसायी मोहित मित्तल का कहना है कि रैफर किए रोगी की जान चली जाए और अस्पताल में उपलब्ध सुविधा काम नहीं आए। ऐसी उदासीनता पीड़ित परिजनों के लिए कष्टदायक है। चिकित्सालय प्रशासन को विभाग के उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा कोv