Karoli 10 माह के अंतराल के बाद जिले से मिली रक्त की आपूर्ति
करौली न्यूज़ डेस्क, जिला चिकित्सालय के रक्त संग्रहण केन्द्र को करौली स्थित मदर ब्लड बैंक से 10 माह अंतराल के बाद रक्त की आपूर्ति मिली है। ब्लड बैंक ने चिकित्सालय से भेजे मांग पत्र पर 30 यूनिट रक्त भिजवाया है।दरअसल जिला स्तरीय चिकित्सालय में डेढ़ माह पहले द्वितीय मदर ब्लड बैंक मिली रक्त की यूनिटों के खपने से अपर्याप्तता हो गई थी। रिजर्व मोड़ के मानकों से भी कम रक्त शेष रहने पर शनिवार को प्रथम मदर ब्लड बैंक करौली को रक्त आपूर्ति के लिए 30 यूनिट का मांग पत्र भेजा गया। ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्तता का संदेश मिलने पर वाहन से चिकित्साकर्मी भेज कर रक्त की आपूर्ति मंगवाई गई। 30 यूनिट रक्त में ए व बी की 10-10, ओ ग्रुप की 8 व एबी ग्रुप की 2 यूनिट उपलब्ध कराई गई हैं। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक शुरू नहीं होने से प्रतिमाह करौली व जयपुरिया अस्पताल को मांग पत्र भेजा जाता है। आमतौर पर करौली में रक्त का टोटा होने से जयपुरिया अस्पताल से ही रक्त की आपूर्ति मिलती है। करौली ब्लड बैंक से इससे पहले 20 मार्च 2024 को 10 यूनिट की आपूर्ति मिली थी।
