Aapka Rajasthan

Karoli एक घंटे में 42 मिमी बारिश, सड़कें फिर जलमग्न

 
Karoli एक घंटे में 42 मिमी बारिश, सड़कें फिर जलमग्न

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बाढ़ जैसे हालातों से उभर रहे शहर में बुधवार शाम का हुई तेज बारिश से रास्ते और बाजारों में पानी भर गया। गत दिनों जलभराव से भारी नुकसान झेल चुके दुकानदारों ने बाजार में पहुंच भारत बंद में दिन भर बंद रखी दुकानों को खेला और सामान को ऊंचे स्थानों पर रखा। तहसील कार्यालय में करीब 42 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। शाम करीब सवा पांच बजे मौसम एकाएक आए बदलाव से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की रतार तेज होने से 10-15 मिनट में ही रास्तों में जलभराव हो गया।

बारिश के दौर जारी रहने से कटरा बाजार, पुरानी मंडी बाजार, कबलबाल मार्केट, भायलापुरा बाजार व शीतला चौराहा बाजार में जलभराव हो गया। दुकानों की चौखट तक जल स्तर पहुंचने की सूचना पर भारत बंद की वजह से प्रतिष्ठान बंद कर घर बैठे दुकानदार बाजारों में पहुंचे और निचली रैकों में रखे सामान को ऊंचे स्थान पर रखा। इस दौरान बाजार क्षेत्र की दुकानों में फिर से पानी भरने से दुकानदार चिंतित हो गए।

करौली. तेज धूप और उमसभरी गर्मी से शहरवासियों को बुधवार शाम झमाझम बारिश ने राहत दी। बादलों की गड़गडाहट के बीच झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। दोपहर में उमस भरी गर्मी रही।शाम करीब सवा 5 बजे से आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई। सवा 6 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद रात 9 बजे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।