Karoli रात में हुई 38 मिमी बारिश, जलमग्न हुए रास्ते
करौली न्यूज़ डेस्क,कृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार रात को हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं सुगम जल निकासी के अभाव में कटरा बाजार में रास्तों के लबालब होने से दुकानों में फिर से पानी भर गया। रातभर जलभराव रहने के बाद मंगलवार सुबह पपसेटों को चला कर जलनिकासी कराई गई। तहसील कार्यालय में 38 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। सोमवार को दोपहर में हल्की बारिश के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज बदला और हवा के झोकों के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कुछ देर में सड़कों से पानी बह निकाला और शहर के अधिकांश रास्ते जलमग्न हो गए।
खारी नाले में सुगम जल निकासी नहीं होने से कटरा बाजार, कबलवाल मार्केट, पुरानी मंडी बाजार की दुकानों में पानी भर गया। हालांकि दुकानों में दो-तीन फीट तक निचली रैक खाली होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रास्तों में जलभराव के होने से श्रद्धालुओं को रात में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव के लिए मंदिरों में पहुंचने में परेशानी हुई। इधर रात भर जलभराव रहने के बाद मंगलवार सुबह नगर परिषद ने डेपरोड खारी नाले बाजार के तीन चार पप सेट चलाकर जलनिकासी शुरू की। पूरी तरह जलनिकासी नहीं होने से कटरा बाजार व पुरानी मंडी बाजार में एकाध दुकानें खुली, जबकि कबलवाल मार्केट बंद रहा। इधर नगर परिषद कार्यालय परिसर में जलभराव रहा। इससे तीन दिन के अवकाश के बाद दतर खुलने से लोगों को पानी के बीच में होकर संबंधित अनुभाग के कक्ष तक पहुंचना पड़ा।
