Karoli राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षुओं ने निकाला जुलूस
करौली न्यूज़ डेस्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जिला मुख्यालय पर पथ संचलन निकाला गया। संघ शिक्षा वर्ग के प्रारंभिक वर्ग का प्रशिक्षण समापन अवसर पर पथ संचलन निकाल कर संयम और अनुशासन का संदेश दिया।करौली के राम द्वारा स्थित कीर्ति रामस्नेही आदर्श विद्या मंदिर से शुरू हुआ। पथ संचलन पुरानी पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा, ट्रक यूनियन हंसराम चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने होते हुए वापस आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी जय घोष और बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन में छात्रों के संतुलन और अनुशासन को देखकर राह चलते लोग भी रुक कर देखने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण का शुभारंभ 27 सितंबर को हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रीति नीति का प्रशिक्षण दिया गया।गौरतलब है की स्वयंसेवक संघ द्वारा समय-समय पर पथ संचलन निकाला जाता है। पथ संचलन में 100 से अधिक शिक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान शांति सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
