Aapka Rajasthan

Karoli राजीनामा योग्य प्रकरणों का लोक अदालत में कराएं निस्तारण

 
Karoli राजीनामा योग्य प्रकरणों का लोक अदालत में कराएं निस्तारण

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 सितम्बर को आयोजित हो रही तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की बैठक ली। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने अदालतों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करने को कहा। अभिभषक संघ के सभागार में हुई बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश सुमरथ लाल मीणा ने कहा कि 28 सितम्बर को ऑनलाईन व आफलाईन माध्यम से लोक अदालत होगी। इसके लिए अधिवक्ता राजीनामा से प्रकरण के निस्तारण के लिए लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों को विचारणार्थ रखें। बैठक में एसीजेएस प्रताप सिंह मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत, अतिरक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका मीना एवं ग्राम न्यायालय मजिस्ट्रेट सुश्री पूजा मीना आदि मौजूद रहे।