Aapka Rajasthan

Karoli बरसात में अनेक जगह तलाई जैसा जलभराव, बढ़ा बीमारियों का प्रकोप

 
Karoli बरसात में अनेक जगह तलाई जैसा जलभराव, बढ़ा बीमारियों का प्रकोप

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बारिश के दौर के बाद मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर जलभराव वाले स्थानों पर मच्छर और लार्वा का सर्वे करवा रहा है, लेकिन शहर में घनी आबादी के बीच अनेक स्थानों पर तलाई जैसे गंदे पानी के भराव से बीमारियों के प्रकोप की आशंका प्रबल हो रही है। अस्पताल में बुखार पीड़ितों के साथ डेंगू जैसे लक्षण (डीआईएल) के रोगी सामने आने के बावजूद जिमेदार महकमा बारिश से बनी तलाइयों से पानी निकासी के प्रति गंभीर नहीं है। दरअसल बीते पखवाड़े अतिवृष्टि से शहर में अधिकांश स्थानों पर जलभराव हो गया।

दो सप्ताह की मशक्कत के बाद इंजन और पपसेटों से बाजारों से जल निकासी करा दी है, लेकिन शहर की पुरानी आबादी से लेकर नई बसावट की कॉलोनियों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कई महिनों से पानी भरा हुआ है। लेकिन नगर परिषद ने आबादी के बीच तलाईनुमा भरे पानी की निकासी की दिशा में काम शुरू नहीं किया है। स्थिति यह है कि कई जगह तो बड़े क्षेत्र में जलभराव स्थाई बना हुआ है। बारिश के बाद तेज धूप खिलने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बुखार, पेट दर्द, सहित अन्य मौसमी बीमारियों से पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला चिकित्सालय की बढ़ती ओपीडी और ओवर लोड हो रहे वार्ड इसकी बानगी बने हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे ओपीडी में रोगियों का आंकड़ा 2694 तक पहुंच गया। जबकि 250 पलंग क्षमता के वार्डों में 140 नए मरीज भर्ती हो गए।

स्वास्थ्य विभाग घर-घर कर रहा जागरूक

अस्पताल में रोगियों के इजाफे से चौकस हुआ स्वास्थ्य विभाग घरों में खुली टंकियों में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा के प्रति जागरूक कर रहा है। सर्वे कर लार्वा मिलने वाले घरों को एहतियात को तौर पर चिह्नित भी कर रहे हैं। साथ ही लोगों को घरों की छत व आंगन में जलभराव नहीं होनेे देने के प्रति सावचेत कर रहे हैं।