Karoli बारिश ने सड़कों को दिए जख्म, गड्ढों भरी हुई राह
करौली न्यूज़ डेस्क, उपखंड मुयालय से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों की सड़कों के हालात बरसात के मौसम में खराब हो गई है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह सड़कें टूट गई है। जहां से राहगीरों का गुजरना मुश्किल भरा हो रहा है।सड़कों पर गड्ढे वाहन चालकों को हादसे का न्योता दे रहे हैं। मुय सड़क पर घाटी में दर्जनों स्थानों पर सड़क से डामर निकलकर गिट्टिया बाहर आ गई है। गहरे गड्ढो के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ता रहता है। डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर संतुलन खोकर खाई की ओर लटक गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा अन्य कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते बाल-बाल बच चुके हैं।
विधायक ने भी दिए थे निर्देश: पिछले माह कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विधायक हंसराज मीना ने कस्बे से चंबल नदी तक सड़क निर्माण कार्य एवं मरोना गांव की सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य सड़कों की मरमत के बारे में मौके पर मौजूद सहायक अभियंता एवं कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता नीलम मीना से बात की। कस्बे से चंबल नदी तक सड़क निर्माण कार्य को 15 दिवस में शुरू कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
कई जगह हुआ कटाव
उपखंड मुयालय से चंबल को जाने वाली मुय सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क से डामर और गिट्टी गायब है तो कहीं गहरे कटान बन गए हैं। जिससे वाहन चालकों को साइड लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खांडेपुरा के पास गहरे गहरे गड्ढे खाई जैसे प्रतीत होते हैं। जिस पर चलना बहुत मुश्किल भरा साबित हो रहा है।
इसी प्रकार जखोदा तक सड़क जर्जर हाल है। गिट्टी उखड़ चुकी है। ग्रामीण गुड्डू सिंह, गिरधारी सिंह, रामराज सिंह, कल्याण पचौरी, वीरेंद्र बाबूजी, पप्पी सिंह आदि ने बताया कि सड़क जर्जर होने से घाटली और जखोदा गांव के ग्रामीण बहुत परेशान हैं। कई बार समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
