Karoli बारिश से सड़कों का बुरा हाल, गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
करौली न्यूज़ डेस्क, ग्रामीण इलाकों की सड़कों की बरसात ने हालत खराब कर दी है। मानसून की जोरदार बारिश ने सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे कर दिए हैं। वाहन चालक आसानी से नहीं चल पा रहे। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत यूं तो वर्षों से खराब है, लेकिन बरसात के मौसम अधिक खराब हो गई है। गड्ढे ऐसे हैं ही कि संभल कर नहीं चलना किसी को भी भारी पड़ सकता है। बालघाट कस्बे सहित आसपास के गांवों में टूटी सड़कों लोगों के लिए नासूर बन गई है। रोजाना हादसे हो रहे हैं। सड़कों से डामर बिल्कुल गायब हो चुकी है। नांगल शेरपुर से गुढ़ाचंद्रजी मार्ग पर मेगा हाइवे की टूटी सड़क पर गड्ढो में पानी भरा है। कंक्रीट निकल आई है।
तीन करोड़ की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे : गुढ़ाचंद्रजी हिण्डोन मार्ग की सड़क 3 करोड़ रुपए की लागत से कुछ समय पहले ही बनी थी, लेकिन बरसात ने हालत खराब करके रख दी है। सड़क पर जगह-जगह जख्म हैं। कांग्रेस नेता शिवदयाल मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह चौहान ने बताया कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। इसी प्रकार टोडाभीम से नांगलशेरपुर सड़क की भी हालत खराब है। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पाई है। इस सड़क से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत इनकी दुर्दशा की पोल खोल रही है। बरसात ने सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए लागत से बनी सड़कों की गिट्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरी पड़ी है। जहां पर चलना बहुत मुश्किल हो रहा है। वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि कुछ दिनों पहले बनी सड़कें भी इस मानसून की बरसात ने तोड़ दी है। जिससे सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल है।
