Aapka Rajasthan

Karoli बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, 1555 एमएम बारिश दर्ज

 
Karoli बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, 1555 एमएम बारिश दर्ज
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। देर शाम झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान जिले में औसत 25 एमएम बारिश दर्ज की है। इस दौरान सर्वाधिक 50 एमएम हिंडौन और सबसे कम मंडरायल में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में जिले में अब सर्वाधिक बारिश करौली जिले में 1555 एमएम दर्ज की गई है, जो पिछले चालीस साल में सर्वाधिक है। बारिश से पांचना बांध में भी पानी की आवक का दौर जारी है। बांध का जलस्तर 257.90 मीटर पहुंच गया। बांध का एक गेट खोलकर 1968 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सुबह जलस्तर बढ़ने पर बांध के दो गेट खोलकर करीब 4000 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की, लेकिन पानी की आवक घटने पर एक गेट बंद कर निकासी की मात्रा भी कम की है। इस मानसून सत्र में पांचना बांध से अब तक 5 हजार एमसीएफटी पानी की निकासी की जा चुकी है। जो बांध के निर्माण के बाद से अब तक सर्वाधिक है।

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मानसून सत्र में सपोटरा में 1168 एमएम, कालीसिल बांध पर 1278 एमएम, हिंडौन में 911 एमएम, जगर बांध पर 789 एमएम, टोडाभीम 803 एमएम, नादौती 835 एमएम, श्रीमहावीरजी 1272 एमएम, करौली 1555 एमएम, पांचना बांध 1392 एमएम और मंडरायल में 483 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जिले में 16 जून से अब तक कुल औसत 1050.6 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जबकि मानसून सत्र में वर्षा का औसत 596 एमएम है।