Aapka Rajasthan

Karoli पुष्पेंद्र शर्मा जिला प्रवक्ता तथा रविन्द्र कुमार बैरवा जिला महामंत्री नियुक्त

 
Karoli पुष्पेंद्र शर्मा जिला प्रवक्ता तथा रविन्द्र कुमार बैरवा जिला महामंत्री नियुक्त

करौली न्यूज़ डेस्क,  राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार डागुर वरिष्ठ सहायक ने संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए बुधवार को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंन्द्र शर्मा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया।  जिलाध्यक्ष विनोद कुमार डागुर एवं जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंन्द्र कुमार धाकड़ ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बलवीर शर्मा को संरक्षक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पुष्पेंन्द्र कुमार शर्मा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी तथा रामकेश जाटव सहायक प्रशासनिक अधिकारी को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया।

वरिष्ठ सलाहकार पवन कुमार शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, विश्वास शर्मा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, धर्मेंद्र सहायक प्रशासनिक अधिकारी, महामंत्री रविन्द्र कुमार बैरवा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, संगठन मंत्री मुकेश सिंह गुर्जर सहायक प्रशासनिक अधिकारी व राकेश कुमार मीना कनिष्ठ सहायक, महिला संगठन मंत्री सीना मीना सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सचिव प्रदीप कुमार वरिष्ठ सहायक, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रभारी आशीष जैन वरिष्ठ सहायक, मनदीप झा वरिष्ठ सहायक, मनरूप जाटव वरिष्ठ सहायक, धवलेराम मीना कनिष्ठ सहायक को नियुक्त करते हुए राजेन्द्र सिंह चौहान सहायक प्रशासनिक अधिकारी को हिंडौन ब्लॉक, पुष्पेंन्द्र सिंह खटाना कनिष्ठ सहायक को करौली ब्लॉक, वीर सिंह राजपूत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी को मंडरायल ब्लॉक तथा जितेश मीना कनिष्ठ सहायक को सपोटरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।