Aapka Rajasthan

Karoli प्योर इंडिया ट्रस्ट ने सायपुर गांव के 110 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

 
Karoli प्योर इंडिया ट्रस्ट ने सायपुर गांव के 110 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

करौली न्यूज़ डेस्क , करौली के सायपुर गांव में प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित पाठशाला में एक सार्थक पहल की गई। ट्रस्ट ने 110 स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यक्रम में करौली नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि मुकेश पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाध्यापक मनोज व्यास और करौली कलेक्ट्रेट से जयप्रकाश शर्मा शामिल थे। ट्रस्ट के प्रतिनिधि खुश बिहारी व्यास ने कार्यक्रम का संचालन किया।

प्योर इंडिया ट्रस्ट ने सायपुर गांव के 110 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म कपड़े। - Dainik Bhaskar

अतिथियों ने न केवल बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए बल्कि उनकी शैक्षणिक प्रगति का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से साफा और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। सभापति प्रतिनिधि ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ें और अपना लक्ष्य तय करें।ट्रस्ट प्रतिनिधि ने बताया कि प्रशांत पाल संस्था की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और ट्रस्ट लगातार जनहित के कार्यों में संलग्न है। कार्यक्रम में अरुण कुमार व्यास, पाठशाला प्रभारी कृष्णा चतुर्वेदी, राधा चतुर्वेदी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।