Aapka Rajasthan

Karoli पम्पसेटों से की जलनिकासी, दिनभर चला सफाई का दौर

 
Karoli पम्पसेटों से की जलनिकासी, दिनभर चला सफाई का दौर
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली कटरा बाजार क्षेत्र में जलभराव व कीचड़ की समस्या को लेकर दुकानदारों व महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को प्रशासन दिनभर जलनिकासी की मशक्कत में जुटा रहा। सुबह से देर शाम तक पम्पेसेटों से खारी नाले व बाजार की नालियों से पानी की निकासी की गई। लेकिन दुकानदार गोशाला के पास से पानी आवक जारी रहने से बाजार में फिर से जलभराव से आशंकित रहे।एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी हालातों में सुधार नहीं होने पर दुकानदारों के साथ महिलाओं के सदबुद्धि यज्ञ कर जाम चौपड़ सर्किल पर जाम लगाने से शाम को नगर परिषद के अधिकारी मशीनरी लेकर बाजार में पहुंच गए। और रविवार सुबह बड़े पम्पसेट लगाकर डेम्परोड़ खारी लाने से पाइपों के माध्यम से एक किलोमीटर दूर जाटव बस्ती पुलिया तक पानी फेंका गया। साथ ही सफाईकर्मियों के दल ने बाजार में जमा कीचड़ व नालियों की सफाई की।

बाजार की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने शाम तक दुकानें नहीं खुल सकीं। नगर परिषद ने जाट की सराय में भी पम्पसेट लगा कर जलनिकासी की। इधर कटरा बाजार के दुकानदार योगेश अग्रवाल व पुरुषोत्तम अग्रवाल अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान एसडीएम हेमराज गुर्जर, अशोक पाठक सहित विभिन्न बाजारों के दुकानदार मौजूद रहे।