Aapka Rajasthan

Karoli प्रिंट रेट से कम दर पर शराब बेचने का विरोध, कार्रवाई की मांग

 
Karoli प्रिंट रेट से कम दर पर शराब बेचने का विरोध, कार्रवाई की मांग

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में शराब ठेकेदारों ने प्रिन्ट रेट से कम रेट में शराब बेचने के विरोध में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रिंट रेट से कम पर बेचने वाले ठेकेदोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और समान रेट में बिक्री कराने की मांग की। ठेकेदारों ने कहा कि क्षेत्र के शराब विक्रेताओं को भारी नुकसान हो रहा है। जिससे शराब की गारंटी राशि भी समय पर पूरी नहीं हो रही है।

शराब ठेकेदारों ने प्रिन्ट रेट से कम रेट में शराब बेचने के विरोध में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। - Dainik Bhaskar

शराब ठेकेदारों का आरोप है कि करौली सर्किल में वर्ष 2024-2025 के अनुज्ञाधारी हैं। आबकारी और मद्य संयम नीति वर्ष 2024-25 के नियमों का कुछ अनुज्ञाधारी द्वारा पालना नहीं की जा रही है। आरोप है कि वो अपनी मर्जी से कम रेट में शराब बेच रहे हैं और अन्य दुकानदारों को टारगेट कर रहे हैं। जिससे दूसरे अनुज्ञाधारीयों को काफी नुकसान हो रहा है। प्रिंट रेट से कम में शराब बेचने के बड़े पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिसके कारण अन्य दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। जिसके कारण वो दुकान चलाने में असमर्थ है। आरोप है कि जिला आबकारी अधिकारी और वृत निरीक्षक को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण लगातार कम रेट पर खुलेआम शराब बेची जा रही है। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रिन्ट रेट से कम दर पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दयाराम गुर्जर, मानसिंह, चांद, पप्पू माली, रामगोपाल, राजू मौजूद रहे।