Aapka Rajasthan

Karoli पुलिस खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद करेगी, अभियान शुरू

 
Karoli पुलिस खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद करेगी, अभियान शुरू
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  पुलिस मुख्यालय की साइबर अपराध शाखा के निर्देशानुसार जिले में ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान शुरू किया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बढ़ते साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के साथ ही संगठित साइबर ठगों सहित साइबर से जुड़े वित्तीय अपराधों पर शिकंजा कसना है। पढ़े लिखे लोग इसका शिकार ज्यादा हो रहे हैं। युवा बिना मेहनत मोटी राशि के चक्कर में साइबर फ्रॉड के अपराध में फंसकर भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। समाज में कोई युवा पढ़ाई या जॉब कर रहा है तो उसकी जीवन शैली और संगत पर नजर रखें। साइबर अपराधों पर अंकुश के साथ साइबर अपराधों के संबंध में दर्ज प्रकरण व इससे जुड़े विभिन्न मामलों का निस्तारण और जनजागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

साइबर जागरुकता के दिए टिप्स : पुलिस ने जन जागरुकता के लिए बताया कि सस्ती वस्तुओं के विज्ञापन, हनी टे्रप या सेक्सटॉर्शन के माध्यम से ठगी का शिकार होने से बचने के लिए अंजान वॉयस-वीडियो कॉल नहीं उठाएं, पुलिस या किसी भी जांच एजेंसी द्वारा किसी भी मामले में ऑनलाइन पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं की जाती। ऑनलाइन गेम व ई-जुआ से बचें। बिना सोचे-समझे डॉट एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें और किसी ग्रुप में भी शेयर न करें। पेन कार्ड संबंधी किसी भी अपडेट के लिए फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें। निजी जानकारी और ओटीपी नंबर देने से बचें।