Karoli खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करें नाम रोशन
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली गांव के राउमा विद्यालय में चल रही 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही ध्वज अवतरण कर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। समापन कार्यक्रम में निसूरा पशु चिकित्सा प्रभारी डा.ॅ ईश्वर सिंह गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि नंगूराम, भामाशाह चरणसिंह कंसाना, घनश्याम ठेकेदार आदि अतिथियों ने विजेता टीमों को स्मृति चिह्न एवं शील्ड प्रदान किए। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से कहा कि वे अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। पराजित हुई टीमों को निराश होने की बजाय जीत के लिए निरंतर अभ्यास करना है।
प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य भारत लाल जाटव व शारीरिक शिक्षक कुंवर सिंह गुर्जर ने बताया कि खो-खो 17 वर्ष में राउमावि फुलवाड़ा की टीम विजेता व राउमावि शेखपुरा की टीम उप विजेता रही। खो-खो 19 वर्ष में राउमावि धवान की टीम विजेता व अरनिया की टीम उपविजेता रही। लॉन टेनिस 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि निसूरा की टीम विजेता व प्रभु पटेल विद्यालय की टीम उप विजेता रही। 17 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि निसूरा की टीम विजेता व स्वामी विवेकानंद स्कूल टोडाभीम की टीम उप विजेता रही। तैराकी में कोई भी प्रतियोगी मापदंड पूरा नहीं कर पाया। रोल स्केटिंग में जिले से कोई टीम नहीं आई। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पर्यवेक्षक राधेश्याम गुर्जर, निर्णायक देशराज खटाना, खेमचंद पाठक, जितेंद्र, जलसिंह, अमरसिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन अतर सिंह छावडी ने किया।
करौली सपोटरा उपखंड मुख्यालय के राउमावि में शुक्रवार से तहसील स्तरीय 35 वीं शिक्षक क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य केदार लाल मीणा ने किया। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को खेल के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर बल दिया। उप प्रधानाचार्य सत्यनारायण मीणा ने बताया कि दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, फुटबॉल, बॉलीबाल व कबड्डी, दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद व गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुगम संगीत, सामूहिक गान, समूह नृत्य, एकानिभय,विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शारीरिक शिक्षक रामकेश मीणा व दिगंबर शर्मा के सान्निध्य में शुक्रवार को एकल बैडमिंटन मैच मनीष कुमार शर्मा व मोहन सिंह गुर्जर के बीच हुआ। जिसमें लगातार सेट में 21-14 व 21-18 से मनीष शर्मा ने शिकस्त दी। शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
