Aapka Rajasthan

Karoli पांच जिलों की 34 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे क्रिकेट का हुनर

 
Karoli पांच जिलों की 34 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे क्रिकेट का हुनर

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली उपखण्ड की ग्राम पंचायत रौंसी के गोकुंड धाम बामलाई पर शनिवार को रौंसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सीजन -12 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी वीना देवी मीना पत्नी सीताराम मीना ने फीता काटकर किया। उन्होंने खेलों से प्रतिभाओं का विकास होता है। हमेशा अनुशासन व खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक रामजीत पटेल, मेघराम मीना , ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष कुंजीलाल मीना ने शिरकत की।

प्रतियोगिता में करौली , गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, दौसा जिले की लगभग 34 टीमों ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसकी एंट्री फीस 1550 रुपए तथा विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में आयोजन समिति के अनिरुद्ध पथिक उर्फ सीटू, तीरथ पोसवाल, भगवान सहाय मीना, रामवीर पोसवाल, सतेंद्र पोसवाल, मोहित शर्मा, नाहर सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रलावता बनाम दानालपुर के बीच खेला गया। उल्लेखनीय है कि रौंसी क्रिकेट क्लब की ओर से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष दीपावली के पर्व पर आयोजित होती है। प्रतियोगिता में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर काफी ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।