Aapka Rajasthan

Karoli घर के आंगन से लेकर स्कूल परिसरों में किया पौधारोपण

 
Karoli घर के आंगन से लेकर स्कूल परिसरों में किया पौधारोपण

करौली न्यूज़ डेस्क,  वृक्षारोपण सघन महाअभियान के तहत बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में पौधे लगाए गए। साथ ही देखभाल करने का संकल्प किया। रोधई मार्ग स्थित पंचायत समिति कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर जिओ टेंगिंग की गई। आम, पीपल, करंज, गुलमोहर, नीम, बरगद सहित अन्य किस्मों के 121 पौधे रोपे गए। इस दौरान विकास अधिकारी बृजलाल बैरवा, तहसीलदार सुरेंद्र आर्य, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी अरुण सोनी, पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह जादौन मौजूद रहे। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 101 पौधे रोपे गए। इस दौरान सीबीईओ राजवीर सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष शिवचरण जाटव, प्रधानाचार्य पूरनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

श्रीमहावीरजी  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कस्बे में कई जगह पौधरोपण किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में हुआ। जिसमें कुल 20 हजार 664 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की मुय अतिथि प्रधान राजेश देवी व अध्यक्षता विकाश अधिकारी ज्ञान सिंह ने की। ग्राम पंचायत अकबरपुर में खेल मैदान पर सरपंच अनिता गुर्जर व ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। इसके अलावा स्कूलों में भी पौधे रोपे गए। कार्यवाहक तहसीलदार मौजीराम मीना, उपप्रधान प्रतिनिधि दर्शनसिंह, प्रबंधक विकास पाटनी , नेमिकुमार पाटनी आदि मौजूद रहे।

पटोंदा आसपास की ग्राम पंचायतों एवं राजकीय निजी स्कूलों में बुधवार को सामूहिक रूप पौधरोपण किया गया। इसका आगाज ग्राम पंचायत पटोंदा के अटल सेवा केन्द्र से हुआ। ग्राम पंचायत सचिव अशोक भगोर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत सनेट में, दानालपुर, कजानीपुर, हिगोंट आदि में पौधरोपण किया। अध्यक्षता सरपंच उषा मीणा ने की। इसी प्रकार मुयमंत्री वृक्ष रोपण अभियान के तहत क्षेत्र की पंचायत इरनिया के बड वाले बालाजी मंदिर परिसर में भी पौधरोपण किया गया।

नादौती दलपुरा पंचायत के गोठरा गांव में ब्लॉक स्तरीय समारोह में सरपंच संगीता मीना की अध्यक्षता व प्रधान गरिमा गुर्जर ने मुय अतिथि के रूप शिरकत की। तहसीलदार डी.डी. सारस्वत, प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह गुर्जर, बीडीओ विक्रमसिंह गुर्जर, सीडीपीओ संजीव मीना मौजूद रहे। पंचायत समिति जेईएन मुरारीलाल गुर्जर ने रसिया लोक गीत के माध्यम से पौधरोपण का महत्व बताया।

कुड़गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को चिकित्सा कर्मियों ने 50 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।  हरयालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत डॉ. कमर लाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान डॉ. रवि मीणा एवं डॉ. राजेश गुप्ता तथा सभी नर्सिंग ऑफिसर रेडियोग्राफर एलटी ऑपरेटर मौजूद रहे। गजानंद शर्मा काउंसलर ने बताया कि नींबू, बिल्व पत्र, करंज, अशोक आदि के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।