Karoli 5 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपे गए 1800 पौधे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली माइनिंग एसोसिएशन सैंडस्टोन की ओर से शिकारगंज स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 6 में पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल परिसर के करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 1700 से 1800 पौधे लगाए गए। माइनिंग एसोसिएशन की ओर से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान माइनिंग एसोसिएशन द्वारा पौधों को पशुओं से बचाने के लिए परिसर में कंटीले तार का बाड़ भी लगाया गया। इस दौरान एडीएम राजवीर चौधरी, एएसपी शंकरलाल मीणा, खनिज अभियंता धर्म सिंह, उपवन संरक्षक सुमित बंसल, डीएसपी अनुज शुभम और माइनिंग एसोसिएशन अध्यक्ष देवी शरण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम राजवीर चौधरी ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत माइनिंग एसोसिएशन की ओर से पौधारोपण किया गया। कोरोनाकाल के दौरान पौधों की आवश्यकता को सभी ने करीब से जाना है। पौधे जीवन के विकास में भी सहायक हैं। पौधों से हमें ऑक्सीजन के साथ फल सब्जी और अन्य वस्तुएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। माइनिंग एसोसिएशन अध्यक्ष देवीशरण ने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। माइनिंग एसोसिएशन के कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से हर साल अलग-अलग स्थान पर पौधारोपण किया जाता है। संगठन की ओर से पौधों के साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली जाती है। इस दौरान पूरण प्रताप चतुर्वेदी, बबलू शुक्ला, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, सिंगर मीणा, देवव्रत मीणा, प्रकाश चंद गुप्ता, ठाकुर नारायण सिंह, जग्गा मीणा, भंवर सिंह, उदयभान सिंह, तेजराम मीणा, मुंशी, नारायण मीणा, गोपाल व्यास, देवरी लाल यादव मौजूद रहे।
