Aapka Rajasthan

Karoli गोवर्धनजी की 20वीं पदयात्रा का किया झण्डा पूजन

 
Karoli गोवर्धनजी की 20वीं पदयात्रा का किया झण्डा पूजन

करौली न्यूज़ डेस्क, उपखंड खण्डार की ग्राम पंचायत बालेर में  शाला के हनुमानजी मन्दिर प्रांगण में गोवर्धनजी महाराज की 20वीं पदयात्रा का झण्डा पूजन पण्डितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। झण्डा पूजन कार्यक्रम के मुय अतिथि पूर्व प्रधान गोविन्द शुक्ला ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगाशंकर शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बंटी तिवाडी, बहरावण्डा कलां सरपंच जुगल जाट, पूर्व सरपंच दिलीप अग्रवाल, कुरेड़ी सरपंच राजेन्द्र जाट रहे। अध्यक्षता बालेर ठाकुर मानवेन्द्र सिंह ने की। गिर्राजधरण सेवा समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। भगवत प्रेमियों की ओर से पदयात्रियों के लिए भण्डारे की व्यवस्था की जाएगी। रात्रि भण्डारे की व्यवस्था ओमप्रकाश शर्मा, विनायक शर्मा की ओर से की जाएगी। दिन के भण्डारे की व्यवस्था करने वाले भामाशाह पूर्व प्रधान गोविन्द शुक्ला, रामवीर मीणा, पूरण सिंह राजावत, कमलेश खटीक, कैलाश चन्द शर्मा मोरोज, प्रभु कुहार आदि रहेंगे। गिर्राजधरण पद यात्रा सेवा समिति की ओर से झण्डा अष्टभुजा माता मन्दिर पहुंचाया गया। वहीं बुधवार सुबह सात बजे अष्टभुजा माता मन्दिर से यात्रा प्रस्थान करेगी।

व वानरा की पदयात्रा 23 को, तैयारी बैठक कर लिया निर्णय

बाटोदा कस्बे से देव वानरा बाबा की पदयात्रा 23 अगस्त को जाएगी। राम भक्त सेवा दल एवं यात्रा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह दस बजे शीतला माता हथाई पर ध्वज पूजन के बाद गाजे बाजे व रथ के साथ पदयात्रा खेड़ा गांव में स्थित देव वानरा बाबा मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। शाम पांच बजे से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां सभी श्रद्धालु पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे। वहीं वापसी में आने के लिए वाहनों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। राम भक्त सेवा दल के सभी पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन कर व्यवस्थाओं की जिमेदारी तय की। बैठक में निर्णय कर इस बार ड्रेस कोड भी तय किया गया, जिसमें रामभक्त सेवा दल के सभी कार्यकर्ता भगवा टी शर्ट पहनेंगे। वहीं भगवा झंडे बैनर भी साथ होंगे।