Aapka Rajasthan

Karoli जान जोखिम में डालकर लोग पार कर रहे हैं भूस्खलन

Karoli जान जोखिम में डालकर लोग पार कर रहे हैं भूस्खलन

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली टोडाभीम उपखंड क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले चार से पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश हो रही है। पांचना बांध के गेट खोलने के बाद गंभीर नदी में पानी आवक बढ़ गई है। इससे टोडाभीम क्षेत्र में रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।करौली में पांचना बांध के गेट खोलने के बाद गंभीर नदी में पानी की आवक बढ़ गई है। टोडाभीम के पास गांव लपावली के नदी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर दो फीट की रपट चल रही है। इससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। वाहन चालक और लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं।

तहसीलदार रवि शर्मा और DSP मुरारी लाल मीना ने गंभीर नदी के संपर्क वाले गांव कंजौली, लपावली, भोपुर, पहाड़ी, किरबाड़ा, शेखपुरा, मूंडिया, सिघनिया आदि का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से आसपास न जाने की अपील की है।

गांव नांगल शेरपुर और अन्य आसपास के गांवों में बने पुलों पर पानी बह रहा है।

प्रशासन ने नदी क्षेत्रों के आसपास लोगों से दूर रहने की अपील की है। DSP मुरारी लाल मीना, थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा और डॉक्टर लोकेश मीना ने भी लोगों से नदी बहाव क्षेत्रों में न जाने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। इधर, बरसात के कारण गंभीर नदी में पानी की आवक बढ़ने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टर गौरव सैनी ने जिले भर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आज किसी भी स्कूल में विद्यार्थी नहीं आएंगे, केवल कार्यरत कर्मचारी ही स्कूल पहुंचेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।