Aapka Rajasthan

Karoli सर्दी से ठिठुरे लोग, अलाव तापकर गुजारा दिन

 
Karoli सर्दी से ठिठुरे लोग, अलाव तापकर गुजारा दिन

करौली न्यूज़ डेस्क, जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार का दिन अधिक सर्द रहा। इसके चलते सर्दी ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी। सर्दी से बचाव को लेकर जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सुबह से ही तेज सर्दी का असर रहा। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम तक धूप खिली रही। लेकिन दिन ढलने के साथ ही फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया।हिण्डौनसिटी. विदा हुए वर्ष 2024 के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। और बादलों की ओट से कुछ घंटे चमकने के बाद अस्त हो गए। ऐसे में साल का आखिरी दिन सर्द हवाओं के बीच अलाव के सहारे बीता। अधिकतम तापमान में आई गिरावट से शीत लहर के तेवर और तेज हो गए।

मावठ के बाद कोहरे का दौर शुरू होने दो दिन से दोपहर तीन बजे बाद सूर्य देव के दर्शन होते हैं। सर्द हवाओं के बीच और बादलों से खिली धूप लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। ऐसे में सुबह से शाम तक लोग अलाव के सहारे ही सर्दी से बचाव क का जतन करते दिखे। कृषि विज्ञान केन्द्र एकोराशी के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 13.6 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 19.2 तथा न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन में अधिकतम 5.6 सेल्सियस की गिरावट होनेे से वातावरण गलनभरा हो गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी के तेवर तेज होने की संभावना रहती है। वहीं अधिकतम तापमान में इजाफा होन पर राहत की उमीद बनती है।

बालघाट. पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मावठ के बाद खुले मौसम में शीतलहर से लोगों के हाड़कांप गए हैं। मंगलवार को सुबह कोहरे व तेज सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। वर्ष के आखिरी दिन दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकली। कुछ दिनों से रात के समय ओस पडऩा भी चालू हो गई है। सर्दी से बचने के लिए खुले स्थान पर रहने वाले लोग अलाव तापकर दिन गुजार रहे हैं।