Aapka Rajasthan

Karoli पटवारियों का कार्य बहिष्कार और धरना जारी, सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़े

 
Karoli पटवारियों का कार्य बहिष्कार और धरना जारी, सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़े

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में पटवारियों ने अपनी 9 प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को राजस्व कर्मियों ने दोपहर सवा 12 बजे सभी सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ दिए और सरकारी कामकाज से इनकार कर दिया।राजस्थान पटवार संघ करौली के अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में गिरदावरी एप में आवश्यक संशोधन, 1035 पटवार मंडलों की वित्तीय स्वीकृति, भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त की मंजूरी, लंबित रिव्यू और डीपीसी का निस्तारण शामिल है। इसके अलावा, नायब तहसीलदार से तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, कार्यालय संसाधन और फर्नीचर की व्यवस्था और हार्ड ड्यूटी स्टेशनरी भत्तों में वृद्धि की मांग भी की गई है।

बुधवार को राजस्व कर्मियों ने दोपहर सवा 12 बजे सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए और सरकारी कामकाज से इनकार कर दिया। - Dainik Bhaskar

राजस्वकर्मी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। साथ ही 20 जनवरी को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पटवार संघ का कहना है कि पूर्व में कई बार सरकार और प्रशासन के साथ वार्ता और समझौते हुए, लेकिन मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।