Aapka Rajasthan

Karoli पांचना बांध छलकने की कगार पर, बारिश की संभावना

 
Karoli पांचना बांध छलकने की कगार पर, बारिश की संभावना

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मानसून की अच्छी बारिश के चलते जिले का सबसे बड़ा बांध छलकने की कगार पर है। पांचना बांध का जलस्तर 257.55 मीटर से अधिक पहुंच गया, जबकि बांध की कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर है। अगर मानसून का दौर इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही पांचना बांध के गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी की जाएगी। जल संसाधन विभाग पांचना बांध के जल स्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही बांध की डाउन स्ट्रीम में भी अलर्ट जारी किया है।

मानसून की अच्छी बारिश के चलते जिले का सबसे बड़ा पांचना बांध छलकने की कगार पर है। - Dainik Bhaskar

जिला मुख्यालय पर 16 जून से लेकर अब तक जिले में सर्वाधिक कुल 621 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि सबसे कम मंडरायल में 238 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार दिनभर क्षेत्र में मौसम पूरी तरह साफ रहा और धूप खिली रही। देर शाम एक बार फिर क्षेत्र में घने काले बादल छा गए। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिनभर तेज धूप और बादलों की आवाजाही के चलते क्षेत्र वासियों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी आगामी एक-दो दिन बारिश की संभावना जताई है।