Aapka Rajasthan

Karoli पालनहार और सामाजिक सुरक्षा योजना में भौतिक सत्यापन से कर रहे किनारा

 
Karoli पालनहार और सामाजिक सुरक्षा योजना में भौतिक सत्यापन से कर रहे किनारा

करौली न्यूज़ डेस्क, जिले में पालनहार और सामाजिक सुरक्षा योजना में वार्षिक सत्यापन कराने के लिए अनेक बार तिथि बढ़ाने के बावजूद कई लोगों ने सत्यापन नहीं कराया है। स्थिति यह है कि पालनहार योजना में जहां 2286 बच्चों का नवीनीकरण लंबित है, वहीं वर्ष 2024 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन 93.49 प्रतिशत से घटकर महज 55.01 प्रतिशत रह गया है। योजना में सत्यापन कराने वाले लाभार्थियों की घटती संख्या और राज्य स्तरीय औसत से भी काफी कम होने पर अब कलक्टर नीलाभ सक्सेना के निर्देशानुसार मिशन पालनहार मित्र अभियान के अंतर्गत जिलेभर में मिशन मोड पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बबलू शर्मा ने बताया कि पालनहार योजना में सत्र 2024-25 के लिए जिले में वार्षिक नवीनीकरण से शेष रहे बच्चों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का शत प्रतिशत वार्षिक नवीनीकरण (सत्यापन) कराना अनिवार्य है।

ऐसे में सभी पालनहारों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का शत प्रतिशत वार्षिक सत्यापन कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर 10 से 13 दिसंबर तक एक दिवसीय शिविर संबंधित पंचायत समिति परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।सीईओ को बनाया जिला नोडल अधिकारी, सौंपा जिम्मा : मिशन पालनहार मित्र अभियान के लिए कलक्टर ने जिला परिषद के सीईओ शिवचरण मीना को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त कर, सीडीईओ, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सीबीईओ, सीडीपीओ आदि जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।