Karoli ऑनलाइन ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल जब्त
करौली न्यूज़ डेस्क, मामचारी थाना पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ऑनलाइन ठगी करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक और तीन एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।मामचारी थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केला देवी डीएसपी सीताराम के सुपरविजन में मामचारी थाना पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ऑनलाइन ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गश्त के दौरान सैमरदा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास से आरोपी कल्लू उर्फ मोहित (23) पुत्र भवेश मीणा निवासी फुलवाड़ा पीपड़ थाना वजीरपुर जिला गंगापुर सिटी, विशाल (28) पुत्र भवेश और निवासी वजीरपुर और सौरभ (18) पुत्र हरिमोहन निवासी गैरई थाना मामचारी जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक व तीन एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किए हैं। मामचारी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
