Karoli अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए दो-दो व महासचिव के लिए एक नामांकन
Dec 3, 2024, 13:11 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हिण्डौनसिटी स्थानीय अभिभाषक संघ के प्रमुख तीन पदों के लिए 13 दिसबर को होने वाली चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दो- दो तथा महासचिव पद पर एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। मंगलवार दोपहर दो बजे नाम वापस लेने की अवधि के बाद संघ की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी।
मुय निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा एडवोकेट तथा निर्वाचन अधिकारी श्रीभान सिंह एडवोकेट व बिजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद के लिए रघुवीर जाटव व कर्मेन्द्र चतुर्र्वेदी, उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंह मावई व महेंद्र कुमार शर्मा तथा महासचिव पद के लिए अजय पाठक ने नामांकन पत्र पेश किया है। तीन दिसबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद शाम चार बजे अंतिम रूप से उमीदवारों की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि एक पद पर एक से अधिक उमीदवार मैदान में होने की स्थिति में 13 दिसबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। तथा बाद में मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। तीनों पदों के लिए उमीदवारों ने मतदाता अधिवक्ताओं से सपर्क करना शुरू कर दिया है।
